वर्ष 2025-26 के लिए पूर्णकालिक प्रशिक्षुता कार्यक्रम हेतु आवेदन- आमंत्रित | भा.सा.वि.अ.प. के किसी भी प्रभाग/अनुभाग से संबंधित सभी संप्रेषण, पूछताछ, अनुदान सहायता बिल, प्रगति रिपोर्ट आदि को उस विशेष प्रभाग के प्रभागीय प्रमुख को भेजे जाने चाहिए, न कि अध्यक्ष या सदस्य सचिव को।
भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (भा.सा.वि.अ.प.), सामाजिक और मानव विज्ञान में अनुसंधान के लिए, भारत सरकार का शीर्ष निकाय है। वर्ष 1969 में स्थापित, भा.सा.वि.अ.प. शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के संरक्षण में कार्य करता है। भा.सा.वि.अ.प. विभिन्न सामाजिक मुद्दों और चुनौतियों के ज्ञान और समझ को आगे बढ़ाने, नीति निर्माताओं और हितधारकों को विभिन्न पहलों और योजनाओं यथा अनुसंधान परियोजनाओं, यथा-डॉक्टरेट, पोस्ट-डॉक्टरल, वरिष्ठ फेलोशिप और राष्ट्रीय फेलोशिप, अनुसंधान प्रशिक्षुता (इंटर्नशिप), प्रारंभिक-करियर शोधकर्ताओं के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण, प्रकाशन अनुदान, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार, सम्मेलन और कार्यशालाएं, अत्याधुनिक शोध का प्रकाशन, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, अनुसंधान संस्थानों, मान्यता प्राप्त संस्थानों और क्षेत्रीय केंद्रों के माध्यम से सामाजिक विज्ञान और मानविकी में अनुसंधान को प्रोत्साहित करने, अनुसंधान-आधारित समाधान प्रदान करने एवं तदनुसार राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भा.सा.वि.अ.प. का प्रलेखन केंद्र - राष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान प्रलेखन केंद्र (नैस्डॉक) - सामाजिक विज्ञान के शोधकर्ताओं को पुस्तकालय और सूचना सहायता सेवाएं प्रदान करता है।
भा.सा.वि.अ.प. का उद्देश्य देश भर में सामाजिक विज्ञान अनुसंधान के कार्यक्रम को आकार देना और अनुसंधान उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करके सुविचारित नीति निर्माण और सामाजिक विकास में योगदान देना है। MORE[+]
04 फरवरी, 2026
वरिष्ठ अध्येतावृत्ति 2025-26 के परिणाम की घोषणा
02 फरवरी, 2026
पोस्टडॉक्टरल अध्येतावृत्ति 2025-26 के परिणाम की घोषणा
02 फरवरी, 2026
द्वितीय इंडो-स्विस अनुसंधान एवं पद्धतियां उत्सव, 2-7 फरवरी 2026
02 फरवरी, 2026
भा.सा.वि.अ.प. राष्ट्रीय अध्येतावृत्ति के लिए नामांकन हेतु आमंत्रण
27 जनवरी, 2026
22 जनवरी, 2026
आईसीएसएसआर-एनएसटीसी (ताइवान) संयुक्त अनुसंधान प्रस्ताव के परिणामों की घोषणा
14 जनवरी, 2026
भा.सा.वि.अ.प. का स्विस नेशनल साइंस फाउंडेशन (एसएनएसएफ), स्विट्ज़रलैंड के साथ सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग है। एस.एन.एस.एफ. के साथ द्विपक्षीय कार्यक्रमों के अंतर्गत, भा.सा.वि.अ.प. सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में संयुक्त प्रस्तावों के लिए एक आह्वान जारी कर रहा है। संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं (जेआरपी) के लिए यह आह्वान भारत के शोधकर्ताओं को स्विट्ज़रलैंड के शैक्षणिक साझेदारों के साथ सहयोग करने का अवसर प्रदान करता है।
09 जनवरी, 2026
भा.सा.वि.अ.प. द्वारा आमंत्रित डॉक्टरल अध्येतावृत्ति 2025-26 के परिणामों की घोषणा।
20 दिसंबर, 2025
19 दिसंबर, 2025
09 नवंबर, 2025
स्प्रिंगर नेचर, भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद् के सहयोग से, खोज, सहयोग और नवाचार की इस यात्रा में शामिल होने के लिए आपको आमंत्रित करता है। आइए, मिलकर भारत भर में अनुसंधान को प्रोत्साहित करें और उसे नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएं — और ज्ञान के भविष्य को नया आकार दें!
06 अक्तूबर, 2025
भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (भा.सा.वि.अ.प.) और जर्मन रिसर्च फाउंडेशन (डी.एफ.जी. – ड्यूश फोर्सचुंग्सगेमिनशाफ्ट), जर्मनी के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) के अनुसरण में, सामाजिक विज्ञान और मानविकी के क्षेत्र में संयुक्त भारत-जर्मन शैक्षणिक अनुसंधान परियोजनाओं हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किए जाते हैं।
12 अगस्त, 2024
आंकड़े 31 मार्च 2025 तक। विस्तृत जानकारी के लिए देखें वार्षिक रिपोर्ट