परिषद् द्वारा आईसीएसएसआर वार्षिक रिपोर्ट को प्रकाशित किया जाता है। यह रिपोर्ट वर्ष के दौरान परिषद् की विविध गतिविधियों की वार्षिक समीक्षा प्रस्तुत करता है। इस समीक्षा में संगठन, अनुसंधान संवर्धनात्मक गतिविधियों, प्रलेखन, प्रकाशनों, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, आईसीएसएसआर क्षेत्रीय केंद्रों, अन्य कार्यक्रमों और परिषद् द्वारा वित्तीय रूप से समर्थित अनुसंधान संस्थानों की विस्तृत गतिविधियों के साथ-साथ परिशिष्ट और लेखा-विवरण भी शामिल है। वर्ष 2000-2001 से वार्षिक रिपोर्ट के प्रारूप में परिवर्तन किया गया है, जिससे इसे नया रूप प्रदान कर संसद में अधिक आकर्षक एवं प्रस्तुत करने योग्य बनाया जा सके। यह एक नि:शुल्क प्रकाशन है। इस रिपोर्ट की प्रतियाँ प्राप्त करने के लिए कृपया निदेशक, प्रकाशन एवं अनुसंधान सर्वेक्षण प्रभाग, अरुणा आसफ़ अली मार्ग, नई दिल्ली – 110067 से संपर्क करें।












